निवाई (लालचंद सैनी): भगत सिंह कॉलोनी में भगत सिंह पार्क का नवीनीकरण व सामुदायिक भवन का लोकार्पण समारोह पूर्वक किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा, अध्यक्षता कर रहे पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी व भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा द्वारा शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर तिलक व माला पहनाकर किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रूपयों के विकास कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र सहित शहर में कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। नगर पालिका क्षेत्र में करोड़ों रूपए की लागत से विकास कार्य करवाकर आमजन को राहत देने का कार्य किया जा रहा है। आमजन की हर समस्या का निराकरण किया जा रहा है। अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने कहा कि शहर में करोड़ों रूपए की लागत से विकास कार्य के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। हर वार्ड में विकास के कार्य प्रगति पर है। जल्द ही शहर के 80 फीट रोड पर दांडी यात्रा व सेंट्रल पार्क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जल्द ही उनका उद्घाटन किया जाएगा। शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा ने बताया कि भगत सिंह कॉलोनी में लगभग 60 लाख रुपए से अधिक लागत के विकास कार्य हुए है, जिनका सोमवार को लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट, प्रमुख उद्योगपति ओमप्रकाश गुप्ता, पार्षद परसराम कुमावत, राजकुमार करनानी, मदन वर्मा, करण सिंह, गिरिराज चौधरी, दुर्गाशंकर सेन, मंगलराम मीणा, संजय वर्मा, महावीर माधोराजपुरा, कजोड सेदरिया, प्रेमचंद गिंदोडी, धर्मचंद नेहरू, चेतन जैन व सुनील झिलाय सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।
ग्रामीण क्षेत्र सहित शहर में होंगे करोड़ों रूपयों के विकास कार्य: रामसहाय वर्मा
By -
November 24, 2025
0
Tags: