ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय महिला की हुई मौत

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): बयाना से जयपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जीआरपी के पुलिस सहायक निरीक्षक सत्यनारायण जाट ने बताया कि रविवार की शाम करीब 7:15 पर बयाना से जयपुर ट्रेन से यात्रा कर रही सोनम का निवाई प्लेटफार्म पर संतुलन बिगड गया, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान सोनम केन (28)पत्नी राजवेन्द्र सिंह जाटव निवासी जरीला तहसील रुपबास थाना रूदावल जिला भरतपुर के रुप में हुई। घटना की सूचना पर निवाई वनस्थली रेलवे स्टेशन मास्टर ने जीआरपी पुलिस को सूचना दी। उन्होंने महिला के शव को रविवार की रात को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सोनम एक महिला समूह में कार्यकर्ता थी और अपने समूह के साथ जयपुर जा रही थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!