झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर जिले में मौसमी बीमारियों के सीजन को देखते हुए फिल्ड विजिट पर निकले और सोमवार को तीन चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया। सीएमएचओ डॉ.गुर्जर ने उप जिला अस्पताल खेतड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ाऊ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएचसी बड़ाऊ में गुरुवार को किए निरीक्षण में दिए गए सुधार के निर्देश की पालना की स्थिति धरातल पर जानने के लिए फिर से सोमवार को निरीक्षण पर पहुंचे। अस्पताल में मा योजना के तहत टीआईडी बुक कम करने पर गत विजिट में स्वास्थ्य मार्गदर्शक शक्ति सिंह को दिए नोटिस के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया गया। इसके बाद सीएमएचओ डॉ.गुर्जर ने उप जिला अस्पताल खेतड़ी में पहुंचकर अस्पताल व्यवस्थाओं को देखा और मरीजों से चिकित्सा सेवाओं के बारे फीडबैक लिया। सीएमएचओ डॉ.गुर्जर ने आईएलआई सर्दी जुकाम सहित मौसमी बीमारियों में मरीजों के लिए दवाई और जांचों की उपलब्धता हर समय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निःशुल्क दवा योजना में दवाओं की उपलब्धता, जांच योजना के तहत की जा रही जांचों की स्थिति जानी। सीएमएचओ डॉ.गुर्जर ने एनसीडी कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम, आरसीएच कार्यक्रम, टीबी कंट्रोल कार्यक्रम आदि की प्रगति की समीक्षा कर सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने सभी निरीक्षण किए संस्थानों के लेबर रूम, भर्ती वार्ड, ओपीडी कक्ष, दवा स्टोर रूम आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थागत प्रसव बढ़ाने, एनसीडी कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग करने के निर्देश संस्थान प्रभारियों को दिए। इस अवसर पर खेतड़ी बीसीएमओ डॉ.हरीश यादव भी मौजूद रहे।
*सीएचसी बबाई का भवन पूरा होते ही भामाशाह अमित चौधरी ने करवाया हवन तो एमएलए धर्मपाल गुर्जर भी पहुंचे, साढ़े आठ करोड़ रु की लागत से बनवाया भवन और बैड सहित सभी उपकरण भी दिए*
जयपुर प्रवासी भामाशाह अमित चौधरी ने साढ़े आठ करोड़ रुपए की लागत से बबाई में नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण करवाया है। भवन का निर्माण पूरा होने पर भामाशाह अमित चौधरी ने सोमवार को नवनिर्मित सीएचसी भवन में हवन करवाया। हवन का समाचार मिलते ही खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर भी सीएचसी भवन पहुंच हवन में भागीदार बने। विधायक धर्मपाल गुर्जर ने साढ़े आठ करोड़ की लागत से भवन तैयार कर देने पर भामाशाह अमित चौधरी का धन्यवाद देते हुए स्थानीय जनता की ओर से आभार जताया। इस अवसर पर मौजूद सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर ने विधायक धर्मपाल गुर्जर को भवन, फर्नीचर, उपकरण और व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए ब्रीफिंग की। इस अवसर पर खेतड़ी बीसीएमओ डॉ.हरीश यादव सहित अन्य अधिकारी स्थानीय लोग मौजूद थे।