उदयपुरवाटी में करोड़ों खर्च की जल जीवन मिशन योजना फेल

AYUSH ANTIMA
By -
0


उदयपुरवाटी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): मंगलवार को क्षेत्र में जल जीवन मिशन योजना की गंभीर खामियों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद योजना अपने मूल उद्देश्य को पूरा नहीं कर सकी। सन 2021 में उदयपुरवाटी क्षेत्र में दर्जनों गांवों में पानी की सप्लाई के लिए सैकड़ों टंकियां बनकर तैयार हुई थीं, लेकिन आज तक इन टंकियों में पानी नहीं डाला गया। पानी की सप्लाई शुरू न होने के कारण कई टंकियां समय के साथ खराब हो चुकी हैं। स्थिति यह है कि ग्रामीण रोजमर्रा की जरूरत के लिए पानी को तरस रहे हैं और घर–घर तक जल पहुंचाने का वादा केवल कागजों में ही कैद होकर रह गया है। गांवों के लोग पानी के लिए दर–दर भटकने को मजबूर हैं, जबकि लाखों की लागत वाली टंकियां बेरंग खड़ी हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि योजना में सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है और समय अवधि पूरी होने के बाद भी टंकियां चालू न होना प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द जलापूर्ति शुरू की जाए, अन्यथा आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!