चिड़ावा वार्ड 38 में पानी संकट से राहत: भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ललित भगेरिया ने किया तीसरे ट्यूबवेल का शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): मंगलवार को वार्ड नंबर 38 में लंबे समय से बनी पानी संकट की समस्या को दूर करने के लिए तीसरे ट्यूबवेल का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ललित भगेरिया के प्रयासों से सम्पन्न हुआ। क्षेत्र में कई दिनों से चल रही जल समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों ने इस ट्यूबवेल को बड़ी राहत के रूप में देखा। कार्यक्रम में पार्षद अंकित भगेरिया, पंडित हेमंत भारद्वाज (बुहाना), पार्षद शशिकांत चेजारा, ओमप्रकाश कुठानिया, प्यारेलाल जांगिड़, राजेश वर्मा, श्याम शर्मा, लक्ष्मण ठाकुर, सत्येंद्र कौशिक, पूर्व पार्षद शंकरलाल महरानिया सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। इसके अलावा नितेश जांगिड़, उत्तम जांगिड़, इशू भगेरिया, पीयूष रामभरोसा, रोहित मखरिया, शशिकांत कुठानिया, अमित कुठानिया, गजेंद्र वर्मा, गिरधारी बागड़ी, सुशील शर्मा, नंदलाल शर्मा, अनिल जोशी, सुरेश सैनी, अशोक सैनी, लाल सैनी, राकेश शर्मा, बिल्लू चौधरी, नरेंद्र कुमावत, बुलजी मिस्त्री, डॉ.जीवन सिंह, श्याम जांगिड़, सुधीर, गोविंद शर्मा, प्रदीप दरोगा और श्याम चेजारा भी उपस्थित रहे। नए ट्यूबवेल के शुरू होने से क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति की उम्मीद बढ़ गई है, जिससे आमजन में संतोष और उत्साह देखा गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!