बिरला स्कूल में शिक्षको के लिए कार्यशाला का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला स्कूल पिलानी में “एआई इन लेसन प्लान मेकिंग” विषय पर शिक्षकों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। अराधना हॉल, बीएसपी में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली इस कार्यशाला में विभिन्न बीईटी स्कूलों के 40 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यशाला के संसाधन व्यक्ति राजीव अग्रवाल ने एआई टूल्स के उपयोग से बहुविषयक एवं नवाचारपूर्ण पाठ योजनाएँ बनाने की प्रक्रिया पर मार्गदर्शन दिया। प्रतिभागियों ने एआई की सहायता से स्पेक्ट्रम के विभिन्न आयामों पर परिवर्तित लेसन प्लान तैयार भी किए। बिरला स्कूल पिलानी की ओर से डायरेक्टर मेजर जनरल एसएसbनायर, एवीएसएम को इस पहल का समर्थन करने के लिए व प्राचार्य धीरेंद्र सिंह के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। बीईटी के सभी स्कूलों से आए प्रतिभागियों, आयोजन टीम, तकनीकी सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों का भी विशेष धन्यवाद दिया गया।
कार्यक्रम का कुशल समन्वयन स्कूल ट्रेनिंग नोडल कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!