अमित शर्मा बने सर्व ब्राह्मण एकता मंच झुंझुनूं के वरिष्ठ जिलाध्यक्ष

AYUSH ANTIMA
By -
0

चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चिड़ावा के मूल निवासी तथा वर्तमान सिंघाना निवासी, वास्तु ज्योतिषाचार्य अमित शर्मा को सर्व ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय संयोजक अशोक शर्मा एवं सहसंयोजक अनिल जैमन की अनुशंसा पर सर्व ब्राह्मण एकता मंच झुंझुनू के वरिष्ठ जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। अमित की नियुक्ति होते ही सर्व ब्राह्मण समाज के विप्र बन्धुओं में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष राहुल मिश्रा मंडावा, जिला उपाध्यक्ष भरत शर्मा, महामंत्री गौरव माटोलिया, मनोज सहल, मोहित शर्मा, संजय शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी जुगल किशोर शास्त्री पाटोदा ने हार्दिक बधाई प्रेषित की। जिला अध्यक्ष ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया और ब्राह्मण समाज सेवा के कार्यों को समर्पण भाव से करने का भरोसा दिलाया ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!