नहर की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने विधायक काला को सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी में विधायक पितराम सिंह काला के आवास पर अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी पिलानी के सदस्यों द्वारा 1994 में हुए यमुना जल समझौते को लागू करवाने हेतु मुख्यमंत्री के नाम विधायक प्रतिनिधि अनिल जांगिड़ को ज्ञापन सौंपा। विधायक काला ने ज्ञापन का समर्थन करते हुए बताया कि शेखावाटी में विशेष रूप से झुंझुनू जिले में भूमि का जलस्तर गिर रहा है, जिससे कि पानी की समस्या विकट रूप ले चुकी है।पानी की समस्या के कारण लोग पलायन करने को मजबूर हैं। पशुधन एवं सिंचाई के लिए पानी न होने कारण क्षेत्र में बेरोजगारी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य प्रभावित हो रहे हैं, इसके लिए पीने के पानी के लिए कुंभाराम लिफ्ट कैनाल का पानी क्षेत्र के लिए मंजूर करवाया जा चुका है परंतु सिंचाई एवं पशुधन के लिए हथिनी कुंड बैराज से यमुना जल की महती आवश्यकता है। हम विधानसभा में इस मुद्दे को जोर शोर से उठाएंगे ताकि यमुना का जल शेखावाटी के धोरों में पहुंचे। इसके लिए बड़ा जन आंदोलन करना पड़ेगा। हम कंधे से कंधा मिलाकर किसान सभा के साथ खड़े हैं, जहां भी मेरी जरूरत होगी, वहां मैं उपस्थित रहूंगा। इस अवसर पर मुख्तियार सिंह, कामरेड महेश पूनिया बजावा, मदन सिंह यादव जिला सचिव, कॉमरेड सुरेंद्र सिंह, प्रताप सिंह भास्कर, ताराचंद, बजरंग लाल बराला, महेंद्र गोदारा, करण सिंह गोदारा, दुलीचंद जी नरहड़, ओम प्रकाश ओला, प्रभु राम नारनोलिया, रणधीर ओला, गोकुलचंद, ताराचंद तानाण, प्रभुराम सोनी, जय सिंह, राजेंद्र गोदारा, रतन जोगी, मदन सिंह, दरिया सिंह धायल नरहड़ समेत अनेक गणमान्य किसान नेतागण उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!