पोलियो अभियान की जागरूकता को लेकर निकाली गई रैली

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले में 23 नवंबर को पल्स पोलियो अभियान के तहत 5 साल तक के 1 लाख 66 हजार 38 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। अभियान की जागरूकता को लेकर शुक्रवार को नर्सिंग स्टूडेंट्स द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने शहीद पार्क से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो शहर के रोड़ नंबर एक से रोडवेज बस डिपो होते हुए जेपी जानू स्कूल तक पहुंची। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर, आरसीएचओ डॉ.दयानंद सिंह, पीएमओ डॉ.जितेंद्र भांभू, डीपीसी डॉ.महेश कड़वासरा, गवर्मेंट नर्सिंग कॉलेज से अंजना चौधरी, पूनम डांगी मौजूद रहे। कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने बताया कि यह हमारे निरंतर प्रयास और मॉनिटरिंग का नतीजा है कि 2014 के बाद हमारे देश में पोलियो का कोई मामला नहीं आया है। जिले भर में हमारे एक लाख 67 हजार से अधिक बच्चों को रविवार से पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। हम सभी का यह दायित्व है कि अभियान में भागीदारी कर सफल बनाए और पोलियो पर जीत बरकरार रखे। सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग के दिए निर्देशानुसार पूर्व की भांति इस बार भी 23 नवंबर को पोलियो अभियान का क्रियान्वयन सफलता पूर्वक कर 5 साल तक के सभी लक्षित 1 लाख 67 हजार बच्चों को दवा पिलाकर पोलियो से उनके भविष्य को सुरक्षित बनाएंगे है। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में कुल 1566 बूथ बनाए गए हैं, 26 ट्रांजिट टीम बनाई गई है। उन्होंने बताया कि 109 सेक्टरों में 77 वैक्सीन डिपो बनाए गए हैं, जिले में 6504 वैक्सीनेटर बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने शिक्षा विभाग को रविवार, 23 नवंबर को स्कूलों को खुला रखने के निर्देश दिए हैं। डॉ.गर्ग ने विद्युत विभाग को विद्युत सप्लाई आपूर्ति यथावत रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!