सीसीटीवी कैमरे कर सकते हैं यूरिया खाद की कालाबाजारी का खुलासा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): बुधवार को गोयल बीज भंडार की दुकान पर शाम को सहायक कृषि अधिकारी रामनिवास जाट ने पोश मशीन का निरीक्षण किया तो उसमें यूरिया खाद समाप्त मिला, उसी दिन रात के 8:30 बजे टोपाज होटल के सामने गोयल बीज भंडार की गोदाम से यूरिया खाद भरते हुए ट्रैक्टर ट्राॅली को किसान महापंचायत के युवा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी ने देखा और उसकी वीडियोग्राफी भी की गई। रामेश्वर प्रसाद चौधरी ने बताया कि इस दौरान ट्रैक्टर ट्राॅली में करीब 50 कट्टे भरे हुए थे, इसके अलावा गोदाम में करीब 75 कट्टे रखे हुए थे, उनके द्वारा वीडियो बनाने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर भाग गया, इसके बाद गोदाम का शटर भी बंद कर दिया गया। गुरुवार की सुबह सहायक कृषि अधिकारी रामनिवास जाट के साथ मौके पर गए तो गोदाम से पूरा यूरिया खाद गायब मिला। युवा नेता रामेश्वर प्रसाद चौधरी ने बताया कि जब मशीन में खाद समाप्त बताया गया है तो फिर उनके पास खाद कहां से आया। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक ईमानदारी से खाद ले रहा था तो ट्रैक्टर को लेकर क्यों भागा। बताया गया कि उनके आने के तुरंत बाद ही गोदाम का शटर क्यों बंद किया गया, इसके अलावा गोदाम में रखे हुए कट्टों को रातों-रात ही वहां से क्यों हटवा दिया गया। रामेश्वर प्रसाद चौधरी ने बताया कि गोदाम के बाहर कॉलोनी वासियों के सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, यदि विभाग को दूध का दूध और पानी का पानी करना था तो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेकिंग क्यों नहीं की गई। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में पूरी रिकॉर्डिंग देखने को मिल जाएगी, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गोदाम में रखे शेष कट्टों को रात्रि में कितने बजे, किस वाहन से उनको वहां से ले जाया गया, पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा केवल दिखावे की जांच की जाती है, अगर सही तरीके से जांच करनी होती तो इन सीसीटीवी कैमरो की फुटेज निकलवा कर पूरी जानकारी लेते। उधर सहायक कृषि अधिकारी रामनिवास जाट का कहना है कि इस मामले में गोयल बीज भंडार को नोटिस दिया गया है, जिसका जवाब अभी तक नहीं आया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!