झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स राजस्थान राज्य, राज्य मुख्यालय उदयपुर ने नवस्थापित ब्यावर जिले मे प्रभारी के रूप झुंझुनू जिले के निवासी नीरज कुमार को नियुक्ति दी है। हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स राजस्थान राज्य के राज्य सचिव नरेंद्र ओदीच्य ने यह नियुक्ति आदेश जारी किया है। नीरज कुमार ने बताया कि सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी ब्यावर के समक्ष अपना कार्य ग्रहण करेंगे। नीरज कुमार ने कहा कि ब्यावर के जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग के अधिकारीयों तथा शिक्षक एवं शिक्षार्थियो के सहयोग से स्काउटिंग गतिविधियों में ब्यावर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा। इस नियुक्ति पर राज्य सहायक सचिव समन्वयक विजय दाधीच, राज्य संगठन आयुक्त स्काउट आरडी गिल, राज्य संगठन आयुक्त कविता जैन, सहायक राज्य संगठन आयुक्त अजमेर संभाग विशाल सैन सहित अन्य लोगों नें शुभकामनायें दी ।
3/related/default