स्टांप पेपर विक्रेताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): स्टांप वेंडर यूनियन के सभी स्टांप पेपर विक्रेताओं ने लगातार नये स्टांप पेपर विक्रेताओं के लाइसेंस जारी नही करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर मुद्रक् पंजीयन अजमेर के नाम तहसीलदार नरेश कुमार गुर्जर को ज्ञापन सौंपा है। स्टांप पेपर विक्रता महेश डासवानी व कमलेश कुमार पारीक ने बताया कि निवाई क्षेत्र में आवश्यकता से भी अधिक नये स्टांप पेपर विक्रेता लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं, जिनकी संख्या जिला मुख्यालय से भी अधिक हो गई है। निरंतर स्टांप पेपर विक्रेताओं के लाइसेंस जारी करने से वर्तमान विक्रेता सूचरू रूप से कार्य नही कर पा रहे है। जिससे स्टांप पेपर विक्रेताओं को कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नये स्टांप पेपर विक्रेताओं के लाइसेंस जारी नही करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालो में प्रकाश चंद सिंधी, कमलेश कुमार पारीक, सत्यनारायण जाट, रामकिशोर मीणा, रामदयाल मीणा, दिनेश प्रजापत व टेकचंद अटल सहित कई स्टांप पेपर विक्रेता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!