छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन व बचाव के उपायों की दी जानकारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): पीएम श्री विद्यालय निवाई में एनडीआरएफ बड़ौदा गुजरात की टीम द्वारा स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को भूकंप, बाढ़, सर्प दंश, आग व मेडिकल इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार की विभिन्न उपायों की जानकारी दी। इस दौरान सहायक कमांडेंट पर्यवेक्षण एवं टीम कमांडर प्रवीण कुमार, निरीक्षक अरुण शर्मा, कैलाश चन्द बाना व देवनारायण गुर्जर के नेतृत्व में प्राकृतिक आपदा के समय किए जाने वाले बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया। कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाएं भूकंप, सुनामी, बाढ़, साइक्लोन व आग के बारे में जानकारी दी और आग के प्राथमिक उपचार, स्नेक बाइट व बचाव के तरीकों के बारे में बताया। इस दौरान बचाव के विभिन्न तरीकों का प्रदर्शन किया गया। कमांडेट बटालियन टीम ने छात्र-छात्राओं से सवाल जवाब किए। टीम कंमाडर अरुण शर्मा ने बताया कि टीम द्वारा शनिवार को गांव जोधपुरिया के मासी डेम पर फ्लेग मार्च करके डेम के आस पास निवास करने वाले ग्रामीणों को प्राकृतिक आपदा में होने वाले नुकसान व जनहानि से बचाव की जानकारी दी जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!