अंता में प्रमोद जैन भाया की ऐतिहासिक जीत होने पर कांग्रेस में खुशी की लहर, एक दूसरे को दी बधाई

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): अंता मांगरोल विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया की ऐतिहासिक जीत होने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड गई। जिसको लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट शंकरलाल जाट, शहर अध्यक्ष एडवोकेट सतीश शर्मा ने बताया कि अंता मांगरोल विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया का कुल 69 हजार 462 मत मिले। प्रतिद्धंदी भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन को 53 हजार 868 व निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को 53 हजार 740 मत मिले। जिस पर कांग्रेस के प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया की 15 हजार 594 मतों से ऐतिहासिक जीत हुई है। इस दौरान पूर्व विधायक प्रशान्त बैरवा, प्रदीप पारीक, पारस पहाडी, पूर्व शहर अध्यक्ष महावीर पराणा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, सीताराम शर्मा अलियाबाद, पवन बोहरा, सुरेन्द्र बेनीवाल, प्रवीण माणू, ब्रह्मप्रकाश गुर्जर, दिपेन्द्र सिंह खंगारोत, पवन सांवलिया, हंसराज गुर्जर, दशरथ सिंह चौहान, संजय पारीक, पप्पूलाल मीणा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष बाबूलाल मीणा, शंकरलाल घाटी, रामप्रसाद परिडवाल, सीताराम कटारा, राजेश पारीक खंडवा, एडवोकेट बनवारी लाल यादव व राजेन्द्र चौधरी सहित कई कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!