गोयल बीज भंडार व हनुमान बीज भंडार की दुकान पर की गई कार्यवाही

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद सैनी): क्षेत्र में लगातार मिल रही खाद की कालाबाजारी को लेकर रविवार को विभाग के अधिकारियों द्वारा दो दुकानों पर कार्यवाहीं की गई, जिसमें दुकानदारों के खाद की आपूर्ति एवं वितरण के रिकॉर्ड की जांच की गई। इस दौरान पाॅश मशीन का भी निरीक्षण किया गया। किसानों को दिए गए बिलों की भी जांच की गई। बिलों में किसानों के हस्ताक्षर के बारे में भी बारीकी से जांच की गई। उन्होंने बताया कि खाद की आपूर्ति विभाग द्वारा लगातार की जा रही है। कुछ दिनों बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। दुकानदारों को रिकॉर्ड को अधूरा नहीं रखने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान अधिक रेट में खाद बेचने की शिकायत पर किसानों के लिखित में बयान लिए गए। दुकानदारों को कृषि विभाग की गाइडलाइन के विपरीत कीटनाशकों की बिक्री नहीं करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि किसान किसी भी प्रकार की अफवाह में नहीं आए, सभी को खाद उपलब्ध करवाया जाएगा। मूल्य से अधिक राशि देकर खाद नहीं खरीदे। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर विभाग के अधिकारियों को सूचना देवे, खाद का वितरण लगातार विभाग के अधिकारियों की देखरेख में करवाया जा रहा है। इस दौरान कल्याण मल, उपनिदेशक कृषि विभाग जयपुर, सांवरमल सहायक निदेशक कृषि विभाग जयपुर, मुकेश कुमार जाट कृषि अधिकारी टोंक मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!