निवाई (लालचंद सैनी): ग्राम पंचायत रजवास में राज्य सरकार के निर्देशानुसार वर्षों से गांव में रह रहे घुमंतू जातियों के लोगों का 2002 की वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने से रविवार को उनके एसआईआर प्रपत्र भरवाए गए। ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार परिडवाल ने बताया 2002 की लिस्ट में घुमंतु, अर्द घुमंतू एवं विमुक्त जातियों के नाम नहीं थे। उनका सर्वे कर 8 परिवारों का एसआईआर प्रपत्र भरवाएं गए है। उन्होंने बताया कि आठ परिवारों का सर्वे कर वोटर लिस्ट 2002 की में नहीं होने पर उनके नाम जोडऩे की प्रक्रिया की जाएगी।
3/related/default