निवाई में 4 करोड रुपए की लागत से बनेगा सेंट्रल पार्क

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): 80 फीट रोड पर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलोनी में नगर पालिका द्वारा करीब 7-8 बीघा भूमि पर करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से सेंट्रल पार्क का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य को लेकर तीन जेसीबी मशीनों सहित दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी भराई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट एवं सहायक अभियंता चंद्रप्रकाश मीणा ने बताया कि शहर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलोनी में करीब 7-8 बीघा जमीन पर 4 करोड रुपए की लागत से बन रहे सेंट्रल पार्क में करीब 70- 80 लाख रुपए की लागत से चार दीवारी का निर्माण कार्य किया जाएगा। करोड़ों रुपए की लागत से सेंट्रल पार्क में वाहन पार्किंग, महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग आधुनिक शौचालय, शुद्ध पेयजल सुविधा, बच्चों के लिए चकरी, झूला व स्लाइड सहित खेलों के कई उपकरण स्थापित किए जाएंगे। योग एवं व्यायाम के लिए ओपन जिम का निर्माण किया जाएगा। साथ ही लोगों के घूमने फिरने के लिए रनिंग ट्रेक का भी निर्माण किया जाएगा। पार्क के बीचों-बीच म्यूजिकल फाउंटेन का निर्माण होगा। पार्क के अंदर सीसी सडक़ों का निर्माण किया जाएगा, जिनमें दोनों और इंटरलॉकिंग टाइले भी लगाई जाएगी। करीब 4-5 हाई मास्क लाइटे भी लगाई जाएगी, जिससे रात के समय में सेंट्रल पार्क जगमगाता रहेगा। हाई मास्क लाइटों पर लाउड स्पीकर लगाए जाएंगे, जिनसे पार्क में सुबह शाम मधुर संगीत का प्रसारण किया जाएगा। बैठने के लिए जगह-जगह लोहे एवं सीमेंट की बड़ी कुर्सियां स्थापित की जाएगी। इसी प्रकार पार्क में आधुनिक लोन बनाया जाएगा एवं ग्रीन स्पेस के तहत सेंट्रल पार्क में हजारों फूलदार, फलदार एवं छायादार पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सेंट्रल पार्क में सुरक्षा की दृष्टि को लेकर आधुनिक सीसी टीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष इसरानी ने बताया कि नगर पालिका द्वारा करोडों रुपए की लागत से शहर के प्रत्येक वार्ड में सामुदायिक भावनों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड के गली मोहल्ले में सीसी रोड का निर्माण कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जमात, 80 फीट रोड एवं भगत सिंह कॉलोनी में करोड़ों रुपए की लागत से आधुनिक सामुदायिक भवनों का निर्माण किया गया है, जिनका शहर वासियों को भरपूर लाभ मिल रहा है। रक्तांचल पर्वत पर श्री धर्मार्थ सेवा संस्थान द्वारा सीढिय़ो का निर्माण किया गया है, जिससे लोगों को पहाड़ पर चढऩे में आसानी हुई है। 80 फीट रोड पर आधुनिक फाउंटेन का निर्माण किया गया है। इसी प्रकार शहर में करोड़ों रुपए की लागत से आधुनिक रोड लाइटे एवं सडक़ों पर डिवाइडर का निर्माण करने सहित कई विकास कार्य किए गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!