बहरोड़: मंथन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रविवार को कन्यादान सेवा प्रकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत दो जरूरतमंद बालिकाओं के विवाह में सहयोग किया। मंथन महिला इकाई अध्यक्ष नेहा जैन ने बताया कि कोलीला सांगा निवासी एक जरूरतमंद परिवार द्वारा सहायता हेतु आग्रह करने पर आमजन से सहयोग की अपील की गई। इस अभियान से एकत्रित राशि से परिजनों की मांग अनुसार सोफा सेट, सेंटर टेबल, आटा चक्की, केसरोल, प्रेस, ग्यारह साड़ियाँ, पेंट-शर्ट, गिफ्ट आइटम सहित ₹5100 नगद बेटियों को आशीर्वाद स्वरूप दिए गए तथा दोनों बहनों को सदैव एक दूसरे की ताकत बनकर साथ रहने की शिक्षा दी गई। वहीं मंथन राष्ट्रीय सचिव डॉ.सविता गोस्वामी ने सोशल मीडिया द्वारा चलाए गए इस कैंपेन में आगे आने वाले सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आमजन का मंथन पर इतना विश्वास एक उपलब्धि के समान है कि मात्र दो दिवस में व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से ही अड़तीस हज़ार रुपये एकत्रित हो गए व परिवार की सार्थक सहायता हो पाई। दी गई सामग्री को परिजन द्वारा सराहा गया तथा बेटियों के चाचाजी द्वारा मंथन सदस्यों का धन्यवाद दिया गया। इस मुहिम को सफल बनाने में संस्थापक डॉ.पीयूष गोस्वामी, संरक्षक डॉ.अरविंद गोस्वामी, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार जैन, अशोक कुमार सैलरिया, प्रदीप यादव, गोविन्द कुमार, रेणु गोयल, सुषमा गोस्वामी, दीपक जैन, कुसुम शर्मा, सियाराम यादव, अपूर्वा, वसंती यादव, शिलू इलेक्ट्रॉनिक्स, रेखा अग्रवाल, अमिता यादव आदि का विशेष सहयोग रहा।
3/related/default