पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला सचिव सत्यनारायण बेद, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र पूनियां एवं ब्लॉक प्रभारी अत्तर सिंह काजला के सानिध्य में नवनियुक्त पिलानी थानाधिकारी सीआई चन्द्रभान चौधरी का साफा व माला पहनाकर के स्वागत किया। युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष विकास श्योराण, प्रभारी नितेश पूनियां, प्रवक्ता मनू पूनियां, कर्मवीर पूनियां एवं समाजसेवी राजेन्द्र सिहाग ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था से सम्बन्धित संवाद किया। इस मौके पर नवनियुक्त थानाधिकारी सीआई चन्द्रभान चौधरी ने गरीब व पीड़ित परिवादियों की हमेशा मदद करने का आश्वासन दिया।
राष्ट्रीय जाट महासंघ ने नवनियुक्त पिलानी थानाधिकारी चंद्रभान चौधरी का किया स्वागत
By -
November 15, 2025
0
Tags: