झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बाबा काली कमलीवाला पंचायत क्षेत्र उत्तराखण्ड का बहुत बड़ा ट्रस्ट है। इसमें अनेकों धर्मशालाएं हैं, जिसमें यात्रियों के लिए ठहरने की खाने पीने की बहुत ही सुंदर अति उत्तम व्यवस्था वर्षों से चली आ रही है। हाल ही में यहां पर कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें अरुण कुमार सूरेका सभापति बने है। झुंझुनू श्री राणी सती जी मंदिर के ट्रस्टी ताराचंद जालान उपाध्यक्ष, सीए रमेश कुमार पाटोदिया प्रधान सचिव एवं विवेक एस रुईया सह सचिव निर्वाचित हुए है। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण और बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ.डीएन तुलस्यान, एडवोकेट श्रवण केजड़ीवाल, परमेश्वर हलवाई, सीए पवन केडिया, रोहिताश्व बंसल, संदीप बेरीवाला सूरत एवं संतोष भगेरिया सीकर ने खुशी जताई है और विश्वास जताया है कि उनका श्री राणी सतीजी मंदिर जैसे धार्मिक ट्रस्ट के कुशल संचालन का अनुभव उत्तराखण्ड में संचालित धर्मशालाओं के संचालन करने एवं ट्रस्ट की धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। बाबा काली कमलीवाला पंचायत क्षेत्र की उत्तराखण्ड में अनेक स्थानों पर धर्मशाला है, जो कि प्रमुख रूप से हरिद्वार, ऋषिकेश, लक्छमण झूला, वानप्रस्थ आश्रम, हनुमानचट्टी, जानकीचट्टी, यमुनोत्री, उत्तरकाशी, भैरोघाटी, गंगोत्री, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, गुप्तकाशी, रामपुर, त्रियुगी नारायण, गौरीकुण्ड, रामबाड़ा, केदारनाथ, तुंगनाथ, पीपल कोठी, गरूड़ गंगा, जोशीमठ, बद्रीनाथ एवं कुरुक्षेत्र में है। विदित है कि स्वामी विशुद्धानंद महाराज "काली कमली वाले बाबा" के नाम से प्रसिद्ध हुए क्योंकि वे हमेशा काले कम्बल ओढ़ते थे। उन्होंने तीर्थयात्रियों और साधुओं की सुविधा के लिए कई विश्राम स्थल और धर्मशालाएं बनवाईं, खासकर ऋषिकेश और कुरुक्षेत्र में। उनके नाम पर कई आश्रम और मंदिर हैं, जिनमें ऋषिकेश का स्वर्गाश्रम और कुरुक्षेत्र का बाबा काली कमली वाले डेरा और मंदिर प्रमुख हैं।
*बाबा काली कमलीवाला पंचायत क्षेत्र के सीए रमेश कुमार पाटोदिया प्रधान सचिव एवं विवेक एस रुईया सह सचिव बने
By -
November 11, 2025
0
Tags: