फिजियोथैरेपी निशुल्क कैंप 16 को

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्थानीय झुंझुनू विप्र फाउंडेशन महिला संगठन की बैठक इंदिरा नगर में महिला संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.आशा शर्मा की अध्यक्षता में आगामी 16 नवंबर, रविवार को फाउंडेशन की महिला संगठन
द्वारा निशुल्क फिजियोथेरेपी कैंप को लेकर संपन्न हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष श्रीमती ममता शर्मा ने बताया कि सर्वसम्मति से शिक्षाविद् पूनम शर्मा को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया। जानकारी देते हुए पूनम शर्मा ने बताया कि इंदिरा नगर स्थित सुभाष मार्ग, बी 115 बेसमेंट में 10 से शाम 4 बजे तक पिलानी के सुप्रसिद्ध फिजियोथेपिस्ट
डॉ.जितेंद्र मौर्य के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा सर्वाइकल, घुटना दर्द, फ्रोजन शोल्डर, टेनिस एल्बो, कंधा दर्द, कमर दर्द, पैरों में दर्द, सूनापन एवं रिंगण बाय के लिए फिजियोथेरेपी सेवाएं प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर आमंत्रित जिला संयोजक
से विचार विमर्श कर रूपरेखा तैयार की गई। जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अंजु शर्मा, अमिता गौड़, वंदना शर्मा, अंतिमा शर्मा, नेहा शर्मा, सियाराम शर्मा आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!