झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): मारवाड़ी युवा मंच झुंझुनू एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में सुनील पाटोदिया वेलफेयर फाउंडेशन एवं श्री चौथमल सुनील कुमार पाटोदिया परिवार के सौजन्य से स्टेशन रोड स्थित पीरू सिंह सर्किल पर मंगलवार दोपहर 2:30 बजे नवनियुक्त सीओ सिटी गोपाल सिंह ढाका के मुख्य आतिथ्य में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत आने जाने वाले दुपहिया वाहन चालको को चालीस हेलमेट वितरण किये गये। इससे पूर्व आयोजक संस्था की ओर से मुख्य अतिथि गोपाल सिंह ढाका का शाॅल एवं दुपट्टा औढाकर राधाकृष्ण का मनमोहक प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भामाशाह पाटोदिया परिवार के प्रदीप पाटोदिया, श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ.डीएन तुलस्यान, सीए पवन केडिया, लायंस क्लब झुंझुनू के स्पेशल कैबिनेट सेक्रेटरी नरेन्द्र व्यास, मारवाड़ी युवा मंच झुंझुनू शाखा के अध्यक्ष अंकित पोद्दार, गोपाल जालान एवं माधव तुलस्यान सहित अन्य जन ने हेलमेट वितरण कार्य में सहयोग किया। सीओ सिटी ढाका ने हेलमेट वितरण कार्य करने के लिए आयोजक संस्था एवं भामाशाह परिवार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि समय समय पर सड़क सुरक्षा के कार्यक्रम किए जाना सराहनीय कार्य है। कार्यक्रम के बारे में दानदाता परिवार के प्रदीप पाटोदिया ने बताया कि उनकी ओर से समय समय पर सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत हेलमेट वितरण का कार्य किया जाता है, उनका मानना है कि हेलमेट लगाना सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक व्यक्ति का उत्तरदायित्व है।
नवनियुक्त सीओ सिटी गोपाल सिंह ढाका ने पाटोदिया परिवार के सौजन्य से किये हेलमेट वितरण*
By -
November 11, 2025
0
Tags: