पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): लीखवा के "नारायण कृपा" में श्रीश्याम बाबा का भव्य श्रृंगार व जागरण सूरजगढ़ श्याम मंदिर के महाराज ओमप्रकाश जी इंदोरिया के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। श्याम मंदिर सूरजगढ़ व जयपुर के कलाकारों द्वारा बाबा का फूलों से आकर्षक व मनमोहक श्रृंगार किया। वहीं नरेन्द्र सिंह छापड़ा एंड पार्टी के कलाकारों व बरवाला (हरियाणा) की महिला गायिका पूजा सांवरिया व छोटी उमा लहरी ने श्याम बाबा के शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। संयोजक व यजमान लीखवा गौशाला के अध्यक्ष कैलाश व्यास लीखवा, दुष्यन्त व्यास ने विधिवत पूजा अर्चना की व नव विवाहित युगल डॉ.राकेश-मोनिका पारीक के कर कमलों द्वारा जागरण का शुभारंभ करवाया गया। आये हुए सभी श्रोताओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में गोविंद पारीक, पूर्ण पारीक, नरसी पारीक दांतली, अखिलेश पारीक सूरत, ताराचंद पारीक, सूरजभान व्यास, विशाल पारीक, मोनू पारीक, विद्याधर व्यास, नरोत्तम व्यास, सुनील व्यास, मनोज व्यास, प्रद्युम्न व्यास, कार्तिक व्यास, प्रवीण व्यास, राकेश सांगवान, भंवर सिंह, महीपाल, मामन सिंह, प्रदीप जांगिड़, लोकेश पारीक, रमनसिंह छापड़ा, ललित सैन, विक्रम सिंह छापड़ा, प्रसिद्ध श्याम प्रेमी लोकेश शर्मा डुलानिया, बुधराम सैनी, मनोज सांगवान, आजाद ढाका, राजपाल वर्मा, वैद्य केदार पारीक, नरेश पारीक, साक्षी, वर्षा, दीक्षा, भारती, गार्गी सहित अनेकों गांवों के सैंकड़ों श्रोतागण उपस्थित थे। भोजनोपरान्त प्रसाद वितरण किया गया।
3/related/default