राष्ट्रहित से सीधे जोड़ने का गृह संपर्क अभियान का शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0

बगड़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बगड़ नगर में गृह संपर्क अभियान का शुभारंभ मुख्य बाजार स्थित श्री दादू द्वारा बगड़ से महामंडलेश्वर डॉ.अर्जुन दास जी महाराज को "संघ यात्रा 100 वर्ष" पुस्तक भेंटकर विधिवत रूप से किया गया। प्रार्थना, ध्वज वंदन और संक्षिप्त मार्गदर्शन के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क स्थापित किया गया। केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य विहिप महामंडलेश्वर डॉ.अर्जुन दास स्वामी ने कहा अभियान के दौरान पंच परिवर्तन पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, स्व आधारित जीवन और सामाजिक समरसता की अवधारणाओं को जनमानस तक पहुंचाया गया। गृह संपर्क अभियान नागरिकों को राष्ट्रहित से सीधे जोड़ने का माध्यम बन रहा है। संघ विभाग प्रचारक मुकेश ने संघ की सौ वर्ष की यात्रा, सेवा कार्यों तथा राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष संघ के लिए केवल उत्सव का अवसर नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच सकारात्मक परिवर्तन का संकल्प है। व्यापारियों, युवाओं और बुजुर्गों से संपर्क कर शताब्दी वर्ष से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी। लोगों ने संघ के प्रयासों को समाजहित में महत्वपूर्ण बताते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बगड़ पालिकाध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, कपिल, शिवप्रकाश शर्मा, संदीप सैनी, अमित स्वामी, योगेंद्र सिंह शेखावत, आशीष स्वामी आदि मौजूद रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!