अलवर: पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि 25 नवम्बर 2025 को पुलिस लाइन में पुलिस बेड़े को 4 नई बोलेरो कैंपर गाड़ियां शामिल की गईं। ये वाहन वन मंत्री राजस्थान सरकार संजय शर्मा द्वारा उनके विधायक कोटे से मंजूर किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस को आधुनिक संसाधनों से लैस करना समय की आवश्यकता है।
यादव ने भरोसा जताया कि इन नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की गश्त क्षमता और त्वरित कार्रवाई की दक्षता में बढ़ोतरी होगी, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी।