संविधान दिवस पर 10 बाल मित्र ने ग्रामों में जाकर जागरूकता किया

AYUSH ANTIMA
By -
0



अलवर: चिल्ड्रंस फ़ाउंडेशन द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर मालकी, श्यालुता सहित 10 बाल मित्र ग्रामों में जागरूकता एवं सामुदायिक संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में महिला मंडल, युवा मंडल, बीएमजी समिति, पंचायत प्रतिनिधि, सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, पूरनमल गुजर आरएसएस प्रसार मंत्री, वार्ड सदस्य सहित लगभग 500 ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय J.E.P.S — न्याय, समानता, शांति, स्थिरता और करुणा रहा। संवाद सत्र के दौरान युवा मंडल सदस्य व पुलिस कमेटी सदस्य राजु गुजर ने कहा कि संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य भी प्रदान करता है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने समूह चर्चा के माध्यम से शिक्षा, बच्चों की सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व, स्वास्थ्य-स्वच्छता, रोजगार और सामाजिक एकता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय साझा की। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने और गांवों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने गांवों को अधिक सुरक्षित, जागरूक और विकसित बनाने का संकल्प लिया तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!