सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भीम आर्मी जिला अध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि 26 नवंबर को सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत हिरवा में भंते विनयपाल के सानिध्य में संविधान दिवस पर संविधान संगोष्ठी कार्यक्रम को लेकर जिले कि भीम आर्मी टीम द्वारा गांव गांव, ढाणी ढाणी प्रचार किया जा रहा है। जिसमें खानपुरिया की ढाणी, डांगीया की ढाणी, कलगांव, बामनवास, ब्रजलालपुरा आदि स्थान पर संपर्क किया। गांव के युवा साथी व महिलाओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। ओमप्रकाश सुनिया के सूरजगढ़ विधानसभा अध्यक्ष बनने पर गांव वाशियो ने माला पहनाकर बधाई दी। खानपुरिया ढाणी में कबीर पंथ के अनुयायी गुरुदयाल के स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित करके श्रंद्धाजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीम आर्मी राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश प्रभारी अनिल धेनवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि भीम आर्मी प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र हटवाल व आजाद समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमरचंद हरसोलिया रहेंगे। अतिथि प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह जोसवाल व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान इंदासर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरजगढ़ विधानसभा प्रत्याशी शकुन जिलोवा होंगे। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनिल खुड़ीवाल ने बताया कि संविधान संगोष्ठी कार्यक्रम बहुजन समाज की एकजुटता का प्रतीक बनेगा।झुंझुनूं जिले में गांव गांव ढाणी ढाणी संपर्क किया जा रहा है, संगठन व पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
26 नवंबर को हिरवा गांव में संविधान दिवस पर संविधान संगोष्ठी कार्यक्रम को लेकर गांव गांव, ढाणी ढाणी प्रचार
By -
November 18, 2025
0
Tags: