प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


सीकर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय सीकर के द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष मे एक दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.महेन्द्र कुमार सौरठा, विवेकानंद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.त्रिभुवन नाथ श्रीवास्तव, स्वस्थ वृत्त एवं योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.महेश इन्द्रा ने भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। नोवाल नैचर केयर जयपुर के सीईओ डॉ.राकेश शर्मा ने नेचर केयर एवं प्राकृतिक चिकित्सा में क्या-क्या संभावनाएं हैं, इस विषय पर अपना व्याख्यान दिया। 
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.पूनम तेतरवाल ने प्राकृतिक चिकित्सा के उपचारों का वैज्ञानिक प्रमाण देते हुए उपचारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अभिषेक शर्मा ने प्राकृतिक चिकित्सा के सिद्धांतों का वैज्ञानिक विवेचन एवं आज के समय में इनकी उपयोगिता बतलाई। समापन समारोह मे प्राकृतिक चिकित्सा सप्ताह में आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान किया गया। असिस्टेट प्रोफेसर डॉ.सरिता सैनी ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस कार्यक्रम में महला योग एवं नैचुरोपैथी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.शंकरलाल शर्मा, डॉ.मानवेन्द्र, डॉ.चैतन्य, समस्त विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के समस्त छात्र छात्र उपस्थित रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!