सिंघानिया विश्वविद्यालय में खेलो इंडिया–यूथ कबड्डी के लिए गर्ल्स कैंप शुरू

AYUSH ANTIMA
By -
0

झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सिंघानिया विश्वविद्यालय परिसर में खेलो इंडिया एवं यूथ कबड्डी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गर्ल्स कबड्डी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 27 नवम्बर तक संचालित होगा। कैंप में किसी भी विद्यालय, कॉलेज या संस्थान की इच्छुक लड़कियाँ भाग ले सकती हैं। पंजीकरण हेतु रजिस्ट्रेशन शुल्क मात्र 500 रुपये रखा गया है, जबकि कैंप अवधि के दौरान प्रतिभागियों के रहने–खाने की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। इच्छुक प्रतिभागी अपना नाम मोबाइल नंबर: 9467529744 पर मार्क करवाकर पंजीकरण करा सकती हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह पहल ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों की छात्राओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी और कबड्डी जैसे भारतीय खेलों के प्रति युवाओं में उत्साह बढ़ाएगी।सिंघानिया विश्वविद्यालय ने सभी इच्छुक छात्राओं से समय पर पंजीकरण करवाने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!