आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वैद्य श्याम सुंदर पारीक को मिलेगा भारत सेवा रत्न अवार्ड 2026

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर/झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गणतंत्र दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समारोह में राजस्थान के झुंझुनू के प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक वैद्य श्याम सुंदर पारीक को स्वास्थ्य सेवा एवं आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सेवा रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। वे YSS INDIA के सक्रिय सदस्य भी हैं। वैद्य पारीक इससे पहले 15 अगस्त 25 को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से भी सम्मानित किये जा चुके हैं। वैद्य पारीक लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में मरीजों की सहायता, आयुर्वेद उपचार, स्वास्थ्य परामर्श और रोग उन्मूलन के विभिन्न कार्यों में सक्रिय रहे हैं। वह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, आयुर्वेदिक दवा वितरण, क्रॉनिक बीमारियों पर परामर्श योग एवं प्राकृतिक जीवन शैली, जागरूकता और मानसिक स्वास्थ्य सुधार के अभियान लगातार चलाते आ रहे हैं। उन्होंने अपने चिकित्सा एवं सेवा कार्यों के माध्यम से अनेक मरीजों को स्वस्थ जीवन व उपचार का लाभ प्रदान किया है। मानवीय सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को प्राथमिकता बनाते हुए वह उन क्षेत्रों में कार्य करते हैं, जहां आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं कम पहुंच पाती हैं। महामारी और अन्य स्वास्थ्य संकटों के दौरान भी उन्होंने रोगियों को दवाइयां, उपचार, परामर्श, इम्यूनिटी किट और आवश्यक सहायता पहुंचाने के महत्वपूर्ण प्रयास किये। स्वास्थ्य जागरूकता, निस्वार्थ सेवा और मानव स्वास्थ्य कल्याण के प्रति वैद्य पारीक की प्रतिबद्धता को देखते हुए YSS INDIA की राष्ट्रीय चयन समिति ने उन्हें भारत सेवा रत्न अवार्ड 2026 के लिए चयनित किया है। वैद्य पारीक का सतत स्वास्थ्य सेवा योगदान और आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति समर्पण उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए पूर्ण रूप से योग्य बनाता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!