चंडीगढ़ ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य बने पवन शर्मा: राज्यपाल का जताया आभार

AYUSH ANTIMA
By -
0



चंडीगढ़/झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चंडीगढ़ ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य पवन शर्मा ने अपने मनोनयन के लिए पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक, गुलाब चंद कटारिया का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बैठक DIC कार्यालय में सम्पन्न हुई, जिसमें सभी नवनियुक्त सदस्यों एवं चेयरमैन ने औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्रों पर हस्ताक्षर कर बोर्ड की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विभाग के सचिव पवित्र सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, भाजपा महासचिव रामबीर भट्ठी तथा विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में चेयरमैन दीदार सिंह ने सभी सदस्यों के साथ चर्चा कर सामूहिक रूप से जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया। बोर्ड सदस्य पवन शर्मा ने कहा कि “माननीय राज्यपाल महोदय एवं चंडीगढ़ प्रशासन ने हम पर जो विश्वास व्यक्त किया है, हम पूरी निष्ठा से उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।”

*बलटाना फाटक मुद्दे पर अहम प्रगति*

पवन शर्मा ने बताया कि आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिली है—पिछले सात–आठ वर्षों से जॉइंट एक्शन कमेटी एवं उसके प्रधान प्रताप सिंह राणा द्वारा उठाए जा रहे बलटाना फाटक संबंधी मुद्दे पर चंडीगढ़ प्रशासन ने रेलवे बोर्ड को आधे खर्च का वहन करने की सहमति दे दी है। यह सहमति पत्र मेल और व्हाट्सऐप के माध्यम से बोर्ड की मौजूदगी में भेजा गया, जिसकी प्रति भी टीम को उपलब्ध करा दी गई है। इस प्रगति पर टीम ने चीफ इंजीनियर ओझा को बुके और मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। सभी सदस्यों ने एक स्वर में माननीय राज्यपाल तथा चंडीगढ़ प्रशासन का आभार जताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!