पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला स्कूल पिलानी में 24–25 नवम्बर को दो दिवसीय अखिल भारतीय हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। कार्यक्रम के अंतर्गत—83वीं अखिल भारतीय सूर्यकरण पारीक स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता विषय: “सीबीएसई की दो बोर्ड परीक्षा नीति विद्यार्थियों के हित में है।” 76वीं अखिल भारतीय इतिहास परिषद वाद-विवाद प्रतियोगिता विषय: “सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म साइबर फ्रॉड के सबसे बड़े उत्तरदायी हैं।” राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश व जयपुर क्षेत्र के 25 विद्यालय इसमें भाग लेंगे। पुरस्कार राशि—प्रथम ₹11,000, द्वितीय ₹5,100, तृतीय ₹2,100, प्रोत्साहन ₹1,100। आयोजन का समन्वय विद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा किया जा रहा है। संयोजिका सोनीरिका कृष्णियाँ तथा एनएन मिश्रा के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न होगा। विद्यालय प्रबंधन से प्राचार्य धीरेंद्र सिंह, प्रधानाध्यापक एसपी आनंद, प्रधानाध्यापक बुपन शर्मा और वरिष्ठ समन्वयक वीके मिश्रा आयोजन की देखरेख करेंगे। यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों की तर्कशीलता, प्रस्तुतीकरण और समसामयिक समझ को निखारने का प्रभावी मंच सिद्ध होगी।
बिरला स्कूल पिलानी मे आयोजित होंगी दो अखिल भारतीय हिंदी वाद–विवाद प्रतियोगिताएँ*
By -
November 23, 2025
0
Tags: