सरदार पटेल @150 यूनिट मार्च के अन्तर्गत चिड़ावा में भव्य पदयात्रा का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0



चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सरदार पटेल @150 यूनिटी मार्च के अंतर्गत यहां पंडित गणेश नारायण बावलियां बाबा मंदिर से एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा बावलियां बाबा मंदिर से रवाना होकर कबूतरखाना मार्ग से होते हुए स्वामी विवेकानंद चौक पहुंची, जहां विवेकानंद मित्र परिषद के अध्यक्ष रोहिताश्व एवं जयराम स्वामी की अगुवाई में एकता पदयात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। विवेकानंद जी की प्रतिमा पर जिला संयोजक सुभाष शर्मा ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वामी विवेकानंद चौक पर वंदेमातरम् एवं राष्ट्रगान के साथ पदयात्रा का समापन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक, सूरजगढ़ सुभाष पूनिया उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता उपखंड अधिकारी नरेश सोनी ने की। मंच पर उप पुलिस अधीक्षक विकास धिंधवाल, पिछड़ा आयोग सदस्य पवन मावंड़िया, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज स्योराण, जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, शेर सिंह निर्वाण, प्रधान बिरमा रायला, जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद पृथ्वीराज शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मधु शर्मा, पूर्व चेयरमैन सूरजगढ़ नरेश वर्मा एवं पूर्व प्रधान सुनिता स्वामी सहित अनेक विशिष्टजन मंचासीन रहे।
इसके अतिरिक्त निकिता जालौर, विकास शर्मा, वर्षा सोमरा, नाहर सिंह थालौर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई। जिला संयोजक यूनिटी मार्च सुभाष शर्मा, सह संयोजक फतेह सिंह शेखावत एवं जयसिंह माठ ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मधु यादव (युवा अधिकारी, माय भारत) ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर एकता, आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई गई, साथ ही भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।समारोह में पूर्व पार्षद सुरेश जलिन्दरा, जगदीश प्राण, रजनीकांत मान, विक्रम शर्मा, ओमप्रकाश सैनी, नरेंद्र अरड़ावतिया, अमीलाल कटकी, अनिरुद्ध तामडायत, सुभाष शर्मा ओजटू, अमन पारीक, अभिषेक शर्मा, निरंजन शर्मा, ACBEO सुरेश कुमार पायल, प्रिंसिपल महेंद्र कुमार वर्मा, वरिष्ठ अध्यापक (स्काउट एंड गाइड) निरंजन लाल शर्मा, प्रो.अवतार कृष्ण शर्मा, अंजू शर्मा, मंजू रानी, कंचन अग्रवाल, रेणु सोनी सहित अनेक शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन विजय हिंद जालिमपुरा ने किया। पदयात्रा में युवाओं, शिक्षकों, महिलाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सरदार पटेल की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रनिर्माण की विचारधारा को नमन किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!