दीनदयाल बस्ती में विजयादशमी महोत्सव को लेकर निकाला पथ संचलन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर 5 अक्टूबर तक विजयादशमी महोत्सव मनाया जाएगा। जिसको लेकर सैंकड़ों स्वयं सेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया। मुख्य शिक्षक मनीष चौधरी ने बताया कि दीन दयाल बस्ती में स्वयंसेवकों ने मातृशक्ति के साथ उत्साह पूर्वक पथ संचलन निकाला। पथ संचलन को शुभारंभ मुख्य अतिथि वैद्य सत्यनारायण शर्मा, जिला सह कार्यवाह सतीश पाटीदार, मुख्य वक्ता सांगानेर विभाग सेवा प्रमुख सुरेश स्वामी द्वारा शस्त्र पूजन करके किया। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सेवकों द्वारा शारीरिक प्रदर्शन व प्रयोग प्रदर्शित किया। मुख्य वक्ता सुरेश स्वामी ने विजयादशमी उत्सव के महत्व के बारे में बताया, साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, नागरिकता शिष्टाचार, स्वबोध, पर्यावरण संरक्षण व कुटुंब प्रबोधन को जीवन में उतारने का आह्वान किया। स्वामी ने संघ के संस्थापक डॉ.साहब को याद किया। इस दौरान सभी गणवेश धारी स्वयं सेवकों ने दीनदयाल बस्ती में घोष वादन के साथ 80 फिट रोड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर, दीन दयाल कॉलोनी व शास्त्री नगर में पथ संचलन निकाला। मार्ग में मातृशक्ति व आमजन द्वारा स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। फल वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!