निवाई (लालचंद सैनी): नगर पालिका मण्डल के तत्वावधान में आयोजित दशहरा महोत्सव को लेकर गुरूवार को दशहरा मैदान में 51 फीट रावण व 41 फीट कुंभकरण के पुतलों का भव्य आतिशबाजी के साथ दहन होगा। नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने बताया कि गुरूवार को दोपहर 2 बजे भगवान श्रीराम का भव्य विजय जुलूस गणगौरी बाजार स्थित रघुनाथ जी के मंदिर से रवाना होगा। विजय जुलूस का शाम 5 बजे बस स्टेण्ड पंहुचने पर मुख्य स्वागत द्वारा पर अतिथियों द्वारा पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया जाएगा। शाम 6 बजे दशहरा मैदान में रावण अंगद संवाद होगा। उसके बाद 6:30 बजे जयपुर के मशहूर शौरगरों द्वारा भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद रावण व कुंभकरण के पुतलों को भगवान श्रीराम अग्निबाण से भेदित करेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव को लेकर नगर पालिका द्वारा प्रताप स्टेडियम में 6 अक्टूबर तक एक से बढकर एक कार्यक्रम आयोजित होंगे। दशहरे मेले को लेकर रक्तांचल पर्वत पर स्थित किले की दीवार पर स्वचालित लाईटों से आकर्षक डेकोरशन करके सजाया गया है। इसी प्रकार अहिंसा सर्किल, पुराने नगर पालिका भवन, अधिशासी अधिकारी आवास व नगर पालिका भवन को स्वचालित लाईटों से सजाया गया है। शहर में बस स्टेंड, जमात, पुराना चुंगी नाका व अहिंसा सर्किल पर विशाल स्वागत द्वार बनाएं गए हैं। दशहरा महोत्सव को लेकर स्वचालित लाईटों से संपूर्ण निवाई शहर जगमगा रहा है।
51 फीट के रावण व कुंभकरण के पुतलों का भव्य आतिशबाजी के साथ आज होगा दहन
By -
October 01, 2025
0
Tags: