जयपुर (महेश झालानी): कार्मिक विभाग के सचिव कृष्णकांत पाठक के इसी सप्ताह कार्यमुक्त होने की संभावना है। उनकी उर्वरक मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर नियुक्ति हुई है। हो सकता है कि आईएएस और आईपीएस की सूची जारी करने के बाद इन्हें कार्यमुक्त किया जाए। पहले सम्भावना थी कि करीब 20 आईएएस को इधर से उधर किया जाएगा लेकिन अब यह संख्या दुगुनी भी हो सकती है। जहां आईपीएस की सूची का सवाल है, करीब डेढ़ दर्जन अफसरों को बदला जा सकता है। दोनों सूची पर अंतिम रूप से सीएमओ में मंथन जारी है। सूची कब जारी होगी, तय नही है। आज भी जारी हो सकती है और एक सप्ताह भी लग सकता है।
3/related/default