चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चिड़ावा में बुधवार देर शाम को पहली बार भव्य श्री श्याम दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें श्याम प्रेमियों ने भक्तिभाव के साथ भाग लिया। शाम 7:15 बजे शुरू हुए इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में विश्व विख्यात भजन सम्राट कन्हैया मित्तल ने श्री श्याम और बालाजी महाराज के भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर आवाज ने उपस्थित भक्तों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम से पहले मित्तल ने चिड़ावा के श्री श्याम मंदिर और नगर देव बावलियां बाबा के मंदिर में हाजिरी लगाकर आशीर्वाद लिया। आयोजक सुरेश भूकर ने पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की और कार्यक्रम स्थल को रंग-बिरंगी लाइटों से भव्य रूप से सजाया, जिससे माहौल और भी आध्यात्मिक बन गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, एसडीएम डॉ.नरेश कुमार सोनी, ईओ रोहित मील, पिलानी थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाश कविया, उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, युवा उद्यमी दिनेश दाधीच, रमेश स्वामी, हास्य कलाकार अंकिता योगी, पार्वती, प्रदीप नेहरा, संदीप राव, हास्य कलाकार अनिल निजामपुरिया, बाबू सीकर वाले, जोनी सैनी, रामसिंह नेहरा, महेश मोदी, बबलू गोयल, अवतार शर्मा, राधेश्याम शर्मा, अनुज भगेरिया, केएम मोदी, पार्षद सन्तोष देवी, सुनिल भुकर, कुन्दन कटेवा, बिमला देवी, इन्द्र कुमार सुरजगढ़िया, गोरव शर्मा, कृष्ण कुमार बाछुका, मनिष योगी, अमित सैनी गोलू, विकास कटेवा कंवरपुरा, सुभाष पंवार, डॉ.शंभु पंवार, संदीप राव, पार्षद शशिकांत चेजारा, राजेश वर्मा, सोनू, राकेश भूकर, संदीप भूकर, आनंद सैनी सहित काफी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।
चिड़ावा में पहली बार भव्य श्री श्याम दरबार: कन्हैया मित्तल के भजनों ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध
By -
September 25, 2025
0
Tags: