सूरौठ/करौली (श्रीराम इंदौरिया): जिला पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल की ओर से सूरौठ थाने में लगाए गए थाना प्रभारी नोवेल सैनी ने कस्बे में पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है। थाना प्रभारी सैनी ने पदभार संभालने के बाद कानून व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान हिंडौन देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, जिला शूटिंग वाल संघ के सचिव विश्राम मीणा सहित सर्व समाज के लोगों ने नवनियुक्त थाना प्रभारी सैनी का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया। पूर्व में कार्यरत थाना प्रभारी महेश चंद मीणा का बालघाट थाने में तबादला होने पर कस्बावासियों ने विदाई कार्यक्रम आयोजित कर मीणा का सम्मान किया।
थाना प्रभारी नोवेल सैनी ने संभाला कार्यभार, सर्व समाज के लोगों ने किया सम्मान
By -
September 25, 2025
0
Tags: