निरुपमा शर्मा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत*

AYUSH ANTIMA
By -
0


सूरौठ/करौली (श्रीराम इंदौरिया): अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिराज प्रसाद गुप्ता ने जयपुर शहर की रामगंज निवासी समाज सेविका निरुपमा शर्मा को संगठन में महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष निरुपमा शर्मा को भ्रष्टाचार, अन्याय, रिश्वतखोरी, अवैध वसूली के खिलाफ कार्य करने एवं आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष निरुपमा शर्मा ने कहा कि वह महिला सशक्तिकरण पर कार्य करते हुए घरों में बेरोजगार बैठी हुई गरीब एवं असहाय महिलाओं को घर बैठे प्रशिक्षण देकर रोजगार दिलाने का कार्य अभियान शुरू करेंगी। उल्लेखनीय है की राष्ट्रीय अध्यक्ष शर्मा पूर्व में जयपुर की एकीकृत कच्ची बस्ती महासंघ की उपाध्यक्ष, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्य करने वाले ईगल फाउंडेशन सहित कई सामाजिक संगठनों में कार्य कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!