चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): मुख्य बाजार में सड़क पर घूम रही गाय (नंदी) को टोकन लगाकर श्री कृष्ण गौशाला में सुरक्षित रखने की पहल सामाजिक कार्यकर्ता ललित भगेरिया द्वारा की गई। इस पहल से बड़े बुजुर्गों या राहगीरों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। ललित भगेरिया ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार का कार्य करता है और गाय को सुरक्षित गौशाला में पहुंचाता है, तो उनकी तरफ से ₹500 का इनाम दिया जाएगा। इस व्यवस्था से गौशाला में गाय की उपलब्धता और पारदर्शिता बनी रहेगी। जिला कलेक्टर के आदेशानुसार जिले की सभी कृष्ण गौशालाओं को यह पाबंदी लागू की गई है कि सड़क पर घूमती बेसहारा गायों को गौशाला में सुरक्षित पहुंचाया जाए और उनकी उचित देखभाल की जाए।
चिड़ावा में सड़क पर घूमती बेसहारा गाय को सुरक्षित गौशाला में पहुंचाने की शानदार पहल
By -
September 25, 2025
0
Tags: