जिला स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में खिडग़ी की टीम ने लहराया परचम

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): सरस्वती विद्यापीठ माध्यमिक विद्यालय डांगरथल में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक अंडर-17 व अंडर-19 छात्र खो खो प्रतियोगिता में खिडग़ी के खिलाडियों ने फिर से अपना दबदबा कायम रखते हुए दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबलों में विजेता रहे है। प्रतियोगिता संयोजक रामेश्वर तिवाड़ी ने बताया कि 17 वर्ग का फाइनल मुकाबला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिडग़ी एवं देव विद्या मंदिर डारडा तुर्की के बीच खेला गया, जिसमें खिडगी विजेता रही। इसी वर्ग के लिए तृतीय व चतुर्थ स्थान के लिए खेले गए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घास एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोहट के मध्य हुई प्रतियोगिता में घांस की टीम विजेता रही। 19 वर्ग का फाइनल मुकाबला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिडग़ी एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय झिलाई के बीच खेला गया, जिसमें खिडगी विजेता रही। इसी वर्ग के लिए तृतीय और चतुर्थ स्थान के लिए खेले गए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीरामपुरा एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहड़ के मध्य हुई प्रतियोगिता में श्रीरामपुरा की टीम विजेता रही। संयोजक रामेश्वर तिवाड़ी ने बताया कि प्रतियोगिता में 17 वर्ग में कुल 13 टीमों के 152 खिलाडिय़ों व 19 वर्ग में कुल 9 टीमों के 108 ने भाग लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!