कर्नल बैसला की मनाई जयंती

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): वीर गुर्जर छात्रावास संस्था के तत्वावधान में स्व.कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला की जयंती उत्साह पूर्वक मनाई गई। वक्ताओं ने बताया कि कर्नल साहब को पटरी वाले बाबा व गुर्जर समाज के गांधी के नाम से जाना जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत कर्नल बैसला के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। कार्यक्रम में मांगीलाल गुर्जर, रतनदीप गुर्जर, अध्यक्ष प्रधानाचार्य रामभजन गुर्जर, महामंत्री गिरिराज गुर्जर, जंसीलाल पोसवाल, अध्यक्ष गुर्जर अधिकारी कर्मचारी परिषद के हीरालाल भडाना, पूर्व पार्षद मदनलाल भडाना, बाबूलाल पोसवाल सहित छात्रावास संस्था के 166 विद्यार्थी उपस्थित थे। संस्था अध्यक्ष रामभजन पोसवाल ने गुर्जर समाज के युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!