निवाई (लालचंद सैनी): वन विभाग के गश्ती दल ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरे पेड़ की लकडी से भरी हुई पिकअप एवं चैजा पत्थर से भरे हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। वनपाल रचना खंगार ने बताया कि रैंजर धारीलाल बैरवा के नेतृत्व में अवैध परिवहन पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान हरे पेड़ की लकडी से भरी हुई पिकअप एवं चैजा पत्थर से भरे हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर संजय वन में खडा करवा दिया है। इस दौरान सहायक वनपाल मोहन लाल मीणा, वन रक्षक विनोद गुर्जर व संदीप मोर्य, वन मित्र नरेश सैनी व वाहन चालक राजेश नायक सहित कई वनकर्मी मौजूद थे।
हरे पेड़ की लकडी से भरी हुई पिकअप एवं चेजा पत्थर से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त: वन विभाग की कार्रवाई
By -
September 12, 2025
0
Tags: