श्रीकोलायत/बीकानेर (राहुल सेवग): उदयपुर में संपन्न हुई छठी राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के सीनियर वर्ग में कोलायत की लक्षिता माली ने बैक बेंडिंग में स्वर्ण पदक और हैंड बैलेंस में रजत पदक जीतकर कोलायत का नाम रोशन किया है। लक्षिता की इस सफलता के कारण उसका चयन अगले महीने छत्तीसगढ़ में होने वाली योगासन नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कोच रामावतार सैन ने बताया कि लक्षिता की इस सफलता को शारीरिक शिक्षिका शिलाचूरा, जगदीश खत्री, दुर्गपाल सिंह राजवी, अरुण राठौड़, जागृति राठौड़, सुनील सैनी ने गौरवपूर्ण बताया है।
3/related/default