कोलायत की दृष्टिहीन भाग्यश्री ने कोलायत का किया नाम रोशन

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीकोलायत/बीकानेर (राहुल सेवग): कस्बे की दृष्टिहीन बेटी भाग्यश्री वाल्मीकि ने राष्ट्रीय स्तर पैरा एथलेटिक्स में कांस्य पदक जीतकर माता-पिता, कोच व समाज का नाम रोशन किया है। भाग्यश्री 100 मीटर दौड़ और ऊंची कूद में भी भाग ले रही है। श्री कपिल मुनि निशुल्क एकेडमी के कोच रामावतार सेन ने बताया कि भाग्यश्री मध्यप्रदेश के ग्वालियर में चल रही राष्ट्रीय स्तरीय जूनियर और सब जूनियर पैरा एथलेटिक्स नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। शनिवार को 17 वर्ष आयु वर्ग में गोला फेंक में भाग्यश्री ने देश में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक पर कब्जा किया। भाग्यश्री की जीत से पूरे कस्बे में खुशी का माहौल है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!