भरथला की बालापुरा ढाणी में सडक निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार करने व घटिया सामग्री का उपयोग करने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): ग्राम पंचायत भरथला की बालापुरा ढाणी क्षेत्र में पंचायत प्रशासन द्वारा विकास कार्यों में गंभीर अनियमितताएँ एवं भ्रष्टाचार किया गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी रामकरण सिंह को विकास कार्यों की जांच करवाने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। बालापुरा ढाणी निवासी मनोज यादव, घनश्याम, रमेशचन्द, जयनारायण व राधाकिशन सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में हरिनारायण यादव के बाड़े से जयनारायण यादव के बाड़े तक सडक़ निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई थी तथा इस कार्य हेतु बजट भी स्वीकृत करवाया गया था। बजट उठाने के बाद भी धरातल पर कोई विकास कार्य नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि ठेकेदार द्वारा थोड़ा-बहुत कार्य करवाकर इतिश्री कर दी। उसमें भी भ्रष्टाचार करके घटिया सामग्री का उपयोग कर आधा-अधूरा तथा घटिया निर्माण किया गया है। अधूरे व घटिया निर्माण के कारण ग्रामवासियों एवं बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार इस समस्या से संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया, किन्तु केवल आश्वासन दिया गया और कार्य पूरा नहीं कराया गया, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन में बताया कि पंचायत प्रशासन द्वारा विकास के नाम पर भ्रष्टाचार कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने एसडीएम एवं पीडब्ल्यूडी अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर संपूर्ण मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, सडक़ निर्माण का शेष कार्य करवाने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने, आरटीआई अधिनियम के अनुसार इस मामले की जांच करवाने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!