निवाई (लालचंद सैनी): भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर पालिका में विधायक रामसहाय वर्मा के सानिध्य में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर पालिका में आयोजित रक्तदान शिविर में विधायक रामसहाय वर्मा, पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी एवं प्रधान रामअवतार लांगडी सहित भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता एवं आमजन बढ़-चढक़र भाग लेंगे।
3/related/default