निवाई (लालचंद सैनी): राज्य सरकार द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर का शुभारंभ बुधवार को प्रातः 11 बजे नगर पालिका कार्यालय परिसर में किया जाएगा। शिविर में मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा व नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी एवं विशिष्ट अतिथि उपखंड अधिकारी होंगे। शिविर में 100 लोगों को पट्टे वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिशासी अधिकारी मनोहर लाल जाट ने बताया कि शिविर में सभी वार्डों के कार्य किए जाएंगे।
3/related/default