हिंदी विषय पर हुआ व्याख्यान, छात्राओं को हिन्दी भाषा व हिंदी साहित्य के इतिहास की दी जानकारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): रानी लक्ष्मी बाई कन्या महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा के तहत हिंदी विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। व्याख्यान का शुभारंभ राजकीय कन्या महाविद्यालय की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ.प्रीति जैन एवं प्राचार्या डॉ.रेनू अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया। उपप्राचार्य डॉ.दीपेंद्र सिंह द्वारा डॉ.प्रीति जैन का विस्तृत परिचय देते हुए व्याख्यान का विषय रखने हेतु मंच पर आमंत्रित किया। डॉ.प्रीति जैन ने छात्राओं को हिंदी विषय पर हिंदी साहित्य के इतिहास का विस्तार पूर्वक सरल से सरलतम भाषा में छात्राओं का मार्गदर्शन किया, साथ ही उन्होंने छात्राओं को परीक्षाओं की तैयारी का भी सरलतम तरीका बताया। उन्होंने हिंदी भाषा के राजभाषा से राष्ट्रभाषा के प्रयासों के बारे में भी विस्तार पूर्वक विचार विमर्श करके छात्राओं के साथ साझा किया। कार्यक्रम में सहायक आचार्य रोहन पारीक, अनीस खान, कोमल स्वामी, गोविंद गौतम, अब्दुल गनी, कविता वर्मा व अश्विनी लक्ष्यकर सहित कई छात्राएं मौजूद थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!