निवाई (लालचंद सैनी): राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय निवाई में सत्र 2025-26 के लिए प्रथम वर्ष डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रीकल, साइबर फारेंसिक एण्ड इन्फोरमेशन सिक्योरिटी ब्रांच में रिक्त सीटों पर कक्षा 10वीं पास विद्यार्थियों के लिए सीधे प्रवेश प्रक्रिया के आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। प्रधानाचार्य संदीप राय ने बताया महाविद्यालय में प्रथम वर्ष डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन फार्म एवं अधिक जानकारी वेब साईट पर ऑनलाइन उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी कॉलेज में 15 सितम्बर को सुबह 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट एवं मूल दस्तावेजों की छाया प्रति के साथ पंजीयन शुल्क 354 जमा करा सकता हैं। विद्यार्थी को 15 सितम्बर को प्रात: 11 बजे संस्थान में महाविद्यालय शुल्क एवं मूल दस्तावेज के साथ आवश्यक रूप से उपस्थित होना हैं, जिसके पश्चात वरीयता अनुसार सीट आवंटन की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए संस्था के प्रवेश प्रभारी डॉ.दिलीप जैन से संपर्क कर सकते हैं।
राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया की अन्तिम तिथि आज
By -
September 13, 2025
0
Tags: